थाना अध्यक्ष शिशिर के उत्साहवर्धन को 51 हज़ार की मदद राशि भी दी
अतरौलिया:आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने शनिवार को अतरौलिया थाना परिसर के गेट व बाउंड्री वाल का उद्घाटन आयोजित भव्य समारोह के दौरान किया तथा प्रभारी निरीक्षक शिशिर त्रिवेदी के विकास परक प्रयासों की जमकर सराहना करते हुए उनके उत्साहवर्धन हेतु 51000 उपहार स्वरुप सहायता राशि दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिशिर त्रिवेदी का यह कार्य काबिले तारीफ है। इस तरह के गेट बनवाकर थाना प्रभारी अपनी छाप या पहचान हर जगह छोड़ जाते हैं , जिले के महाराजगंज सहित लगभग 7 जगहों पर इनके द्वारा गेट और मंदिर बनवाया गया है , बताया थाने की बाउंड्री से गेट लग जाने से थाना परिसर की खूबसूरती अत्यधिक बढ़ गई है। इस मौके पर थानाध्यक्ष शिशिर त्रिवेदी ने कहा कि यह मेरे सेवा काल में बनवाया गया सातवां थाना द्वार है । इस अवसर मुख्य रुप से क्षेत्राधिकारी सुधाकर सिंह, उप जिलाधिकारी इंद्रभान तिवारी, तहसीलदार अंबिका चौधरी, भाजपा नेता जय नाथ सिंह, सुभाष चंद्र जायसवाल सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment