.

कार्तिक पूर्णिमा:ऐतिहासिक नदी तटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, लगे मेले



अवतिंकापुरी,भैरोनाथ,चन्द्रमा ऋषि आश्रम पर श्रद्धालुओं की रही आपार भीड़

पुलिस रही सक्रिय ,मेले में जमकर हुई खरीददारी
आजमगढ़। कार्तिक पूर्णिमा पर दुवार्सा,आंवक,चन्द्रमा ऋषि आश्रम,महराजगंज स्थित भैरोनाथ सहित विभिन्न धार्मिक स्थानों पर शनिवार को लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान आयोजित मेलों में लोगों का रेला लगा रहा। फूलपुर निजामाबाद क्षेत्र की सीमा पर स्थित दुवार्सा गांव के ऋषि दुवार्सा की तपोस्थली तमसा मंजुसा के संगम पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार की भोर में हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाया। इस दौरान दुवार्सा स्थित शिव भगवान को जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गयी । मेले की भारी भीड़ में क्षेत्राधिकारी,कोतवाल,सहित अहिरौला,सरायमीर व पवई थाना समेत एक प्लाटून पीएसी व महिला पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से लगे हुए हैं। घाटों पर पुलिस व गोताखोर लगे हुए है। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला मेला तीन दिन रहता है। मेले में लाई गट्टा व खझला की धूम रही। वहीँ रानी की सराय में मान्यता अनुसार राजा जन्मेजय की नाग यज्ञ भूमि अवंतिकापुरी आंवक में कार्तिक पूर्णिमा पर शनिवार को 84 बीघे के सरोवर में हजारों लोगों ने आस्था के सागर में डूबकी लगाई। भोर से शुरू हुआ स्नान देर शाम तक चलता रहा। साथ ही श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। बूढ़नपुर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध लोकतीर्थ पौहारी धाम पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। मान्यता है कि बाबा पौहारीजी की प्रार्थना पर रातों रात गंगा जी का पानी प्रतीकों के साथ पोखरे में भर गया था । तबसे क्षेत्रीय जनता पोखरे में स्नान कर गंगा स्नान का पुण्य अर्जित कर रही है। इस अवसर पर मेले में भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पूड़ी हलवा का प्रसाद बनाकर गंगाजी को कढ़ाई चढ़ाया। मेले में खेती गृहस्थी की जरूरतों के सामानों की खरीदारी भी जमकर की गई। मेले के व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद सिह ने बताया कि भी को व्यवस्थित करने के लिए स्वयं सेवकों को लगाया गया है ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment