आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कलेक्ट्रेट व तहसील मुख्यालयों पर सुबह से ही नामांकन करने व पर्चा लेने वालों की भीड़ लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस व स्थानीय खुफिया इकाई अलर्ट रही। नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने नामांकन किए तो 11 नया पर्चा बिके। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में अध्यक्ष पद पर पांच नामांकन हुए लेकिन पर्चा कोई नहीं बिका।जबकि नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में अध्यक्ष पद पर तीन नामांकन हुआ और तीन पर्चे बिके। इसी प्रकार नगर पंचायत बिलरियागंज में अध्यक्ष पद पर तीन नामांकन, पर्चा नहीं बिका,महराजगंज में तीन नामांकन व एक पर्चा बिका,अजमतगढ़ अध्यक्ष पद पर एक नामांकन,कोई पर्चा नहीं बिका,जीयनपुर में अध्यक्ष पद पर एक नामांकन व बिक्री एक भी नहीं हुई। नगर पंचायत फूलपुर में न तो नामांकन व न ही पर्चा बिका। माहुल में पांच नामांकन व एक पर्चा बिका,निजामाबाद में नामांकन एक भी नहीं,पर्चा बिका एक, सरायमीर में नामांकन कोई नहीं,पर्चा एक बिका। अतरौलिया में नामांकन एक भी नहीं,पर्चा तीन बिका । कटघर लालगंज में न तो पर्चा बिका और न ही नामांकन हुए। इसी प्रकार नगर पंचायत मेंहनगर में छह लोगों ने नामांकन किए और एक पर्चा बिका।
वहीँ नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के वार्ड सदस्य के लिए शनिवार को कुल 200 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि 63 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में 41 नामांकन व 22 पर्चा बिका एवं मुबारकपुर में 47 नामांकन व 18 पर्चे बिके। जबकि नगर पंचायत बिलरियागंज में चार नामांकन व दो पर्चा बिका, महराजगंज में 14 नामांकन व एक पर्चा बिका, अजमतगढ़ में छह नामांकन व छह पर्चे बिके, जीयनपुर में 10 नामांकन हुए। पर्चा एक भी नहीं बिका। जबकि फूलपुर में नामांकन तीन व पर्चा बिके दो, माहुल में नामांकन 13 व बिक्री तीन, निजामाबाद में नामांकन 19 व पर्चा बिका एक, सरायमीर में नामांकन 15 व पर्चा बिके चार, अतरौलिया में नामांकन 10 व पर्चा बिका तीन, कटघर लालगंज में नामांकन 11 व पर्चा बिके दो और नगर पंचायत मेंहनगर में सात नामांकन हुए तो दो लोगों ने पर्चे लिए।
Blogger Comment
Facebook Comment