.

देव दीपावली: नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के नदी घाट, तालाब और मंदिर रोशनी से जगमग हो उठे

आजमगढ़ : देव दीपावली पर शनिवार की शाम नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के नदी घाट, तालाब और मंदिर शाम होते ही दीयों की रोशनी से जगमग हो उठे। विहंगम नजारा देखने को खूब भीड़ रही। शहर के तमसा नदी के किनारे गौरीशंकर घाट, कदम घाट, सिधारी घाट के अलावा दुर्वासा धाम पर तमसा-मंजूषा का घाट, जीयनपुर में गोगा साव का पोखरा, बिंद्रा बाजार में राम-जानकी मंदिर पोखरा, बूढ़नपुर के सरैया अतरैठ में पौहारी बाबा का पोखरा, रानी की सराय में रानी का पोखरा सहित विभिन्न नदी व सरोवर घाट सहित मंदिरों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं और कन्याओं ने दीप जलाकर पूजन अर्चन किए। मान्यता है कि केवल कार्तिक पूर्णिमा के दिन सरोवर, तालाब, गंगा आदि नदियों के किनारे दीप जलाने से न केवल धन, धान्य, ऐश्वर्य, सुख-शांति की प्राप्ति होती है। बल्कि सभी देव प्रसन्न होकर असीम कृपा सहज ही प्रदान करते हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment