.

सिधारी : स्कार्पियों की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के पास शनिवार की दोपहर में एक राजनितिक दल के नेता की स्कार्पियों की चपेट में आने से एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर थाने चली गई। जहां देर शाम को पंचनामा का कार्य चल रहा था। जानकारी के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के पठानटोला निवासी मृत कासिब पुत्र शोहराब शनिवार की दोपहर में किसी कार्य से बाइक से सिधारी बाजार जा रहा था कि तभी सामने से आ रही स्कार्पियों वाहन की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने आनन फानन में घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। स्कार्पियो एक राजनितिक दल के नेता की बताई जा रही है। वही सूचना मिलने पर पंहुचे परिजन ने शव को पोस्ट मार्टम कराने से इंकार कर दिया पुलिस ने शव का पंचनामा बना कर परिजन को सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment