.

लालगंज : 13 सूत्री मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का धरना

लालगंज: आजमगढ़ : स्थानीय बाजार स्थित आंगनवाड़ी कार्यालय पर शनिवार को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदेश सरकार के विरोध में अपना धरना प्रदर्शन अनवरत चालू रखने का निर्णय लिया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं ने अपने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर 13 सूत्री मांगों को सरकार से मनवाने का आह्वान करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष द्रोपदी सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार हम आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के बारे में नहीं सोच रही है। जबकि हम आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां समाज के एक अंग की तरह होकर कार्य कर रही हैं। हमारे प्रति प्रदेश सरकार का रुख ठीक नहीं लग रहा है। इसलिए प्रदेश सरकार से यह मांग करते हैं कि जब तक हम लोगों के 13 सूत्री मांगों को सरकार नहीं मान लेती तब तक हमारा धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। इस अवसर पर द्रोपदी सिंह, रंजीता विश्वकर्मा, ममता, बिंदु, शशीकला, माया, नीलम, मिथिलेश सहित सैकड़ों आंगनवाड़ी कारकत्रियां मौजूद रहीं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment