बेटी-बेटा को समान रूप से सम्मान देना होगा- कमिश्नर 'वॉयस आफ आजमगढ़' सामुदायिक रेडियो द्वारा मंडलायुक्त ने टीकाकरण जागरूकता संवाद किया गोद ली बच्ची को एलकेजी से परास्नातक की शिक्षा मुफ्त देगी संस्था जीयनपुर/सगड़ी:आजमगढ़ : तहसील क्षेत्र के मिर्जा अहसनुल्लाह बेग गर्ल्स पीजी कालेज अंजानशहीद के बीटीसी सत्र 2017/19 का शुभारम्भ मण्डलायुक्त के.रविन्द्र नायक ने किया साथ ही उन्होंने 'वॉयस आफ आजमगढ़' सामुदायिक रेडियो द्वारा लोगो से जनसंवाद किया एव बाल टीकाकरण में पुरुषों की भागीदारी अभियान का प्रथम पोस्टर लांच किया। इसके पूर्व उनका स्वागत अंगवस्त्रम एव बुके भेंट कर किया गया। इस अवसर पर मंडल आयुक्त ने कहा कि समाज को चेतना देने के लिए यहाँ जो बीड़ा उठाया गया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा की जनपद में कुपोषण अधिक है जिससे देश और समाज के विकास में बाधा पैदा कर रहा है।बेटी बेटा को समान रूप से सम्मान देना होगा और सोच बदलनी होगी। समाज स्वस्थ होगा तभी देश स्वस्थ होगा। पढ़ाई व्यक्ति के जीवन का मूल हिस्सा है जिसके लिए फिट रहना जरूरी है। लोगो में समस्त टीकाकरण के लिए पुरुषों को आगे आना ही होगा जिससे बंच्चो को बीमारियों से बचाया जा सके और जिसके लिए जनजागरूकता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय समाज के उद्देश्यों को पूरा कर रहा है। इस अवसर पर प्रबन्धक मिर्जा आरिफ बेग ने गांव की ही नजदा पुत्री फरहान को एलकेजी से परास्नातक की शिक्षा संस्था से मुफ्त में देने के लिए बच्ची को संस्था की तरफ से गोद लिया और सभी का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सीमा, भारती श्रीवास्तव और अध्यक्षता मिर्जा महफूज बेग ने किया । अंत मे वॉयस आफ आजमगढ़ सामुदायिक रेडियो द्वारा जन जागरूकता संवाद का आयोजन किया गया। कालेज की छात्राओ ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा.मोहम्मद शाहेदीन, प्रधानाचार्य इसरत जहाँ, फरीद आलम, मो.सोफियांन मिर्जा मुराद बेग, अनवर बेग,मिर्जा अर्सलान बेग, मिर्जा असफाक बेग,डा.सुनीता साही, डा.प्रिति, हेना कौसर, चाँदनी, सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment