आजमगढ़ : सदर तहसील के लेखपाल संघ भवन में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बैठक हुई। लेखपालों ने कहा कि तहसील में कंप्यूटर व इंटरनेट की व्यवस्था सही नहीं है। लेखपालों पर जल्दी अंश निर्धारण का दबाव बनया जा रहा है। अंश निर्धारण के लिए व्यवस्था व संसाधन को दुरुस्त कर समय सीमा बढ़ाने की मांग की। जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह ने कहा कि अतिक्रमण हटाने में जेसीबी मशीन का प्रयोग किया जा रहा है जिसका खर्च लेखपालों को वहन करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। तहसील स्तरीय अधिकारियों का कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। खर्च का वहन ग्राम संचित निधि से इसकी व्यवस्था करने और बेदखली के लिए वाद तहसीलदार न्यायालय में दर्ज करने करने की मांग की गयी। इसके साथ ही वरासत के मामलों में प्रपत्र नौ सी पर आवेदन लेकर ही वरासत दर्ज किये जाने को कहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रोन्नत प्राप्त लेखपालों की प्रविष्टि सहित संस्तुति तत्काल भूलेख कार्यालय मंगवाकर राजस्व परिसद को भेजा जाय। उन्होंने कहा कि महिला लेखपालों के लिए तहसील में उचित व्यवस्था की जानी जानी चाहिए, शौचालय आदि के लिए अलग से व्यवस्था की जानी चाहिए। इस अवसर पर जिलामंत्री रामाश्रय यादव, बहाऊ राम, पंकज अस्थाना, रामानुज श्रीवास्तव, सुनिल यादव, राजेन्द्र शुक्ल, राधेश्याम यादव, रामजन्म सिंह, जितेन्द्रनाथ सिंह, अमित पांडेय, अरुण गुप्त, चन्द्रशेखर यादव, अरविन्द पांडेय, शिवशंकर सिंह, कुन्दन यादव, दिनेश कुमार, रमाशंकर यादव, अनिल सिंह सहित अन्य लोग शमिल रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment