आजमगढ़: जनपद पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को पुलिस ने पचास लीटर कच्ची व 105 शीशी अवैध देशी शराब के साथ तीन लोगों को पकड़ने में सफलता पाई। कप्तानगंज थाना पुलिस ने क्षेत्र के खलीफतपुर गांव के पास से गांव निवासी सुबाष निषाद पुत्र रामचरित को 105 शीशी देशी शराब व 10 लीटर अपमिश्रित शराब के साथ पकड़ा। इसी क्रम में बिलरियागंज थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो अवैध शराब कारोबारियों को धर दबोचा। एसआई सैय्यद हुसैन शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान ब्लाक के पास से पुलिस ने भटौली गांव निवासी सुरेंद्र राम पुत्र परसु को धर दबोचा। उसके पास से पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब बरामद किया। इसी क्रम में एसआई निरंकार गिरी ने पिपरही बाजार के पास से विरेंद्र पुत्र रामअजोर पुत्र भटौली को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। पकड़े गए तीनों आरोपियों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
Blogger Comment
Facebook Comment