आजमगढ़: रौनापार के एक गांव के समीप नहर के पास फेंकी पड़ी मिली युवती लम्बे समय से जिला चिकित्सालय में जिन्दगी और मौत से जूझ रही हैं, युवती का कुशलक्षेम जानने के लिए महिला मंडल जन सेवा समिति की टीम अस्पताल पहुंची और परिजनों से मिलकर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया। इस दौरान टीम की अगुवाई कर रही समिति की अध्यक्ष पूनम सिंह ने डिप्टी सीएमओ से मिलकर उपचार संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त किया। इस दौरान पूनम सिंह से डिप्टी सीएमओ ने बताया कि पीड़िता की हालत बहुत ही दयनीय है, और उसे बड़े चिकित्सालय के न्यूरोलॉजिस्ट से चिकित्सकीय परामर्श की आवश्यकता हैं। पीड़िता की असहाय स्थिति को देखकर महिला मंडल की टीम ने तत्काल लाइफ लाइन हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डा अनूप सिंह यादव से मिलने पहुंची और उनके समक्ष पीड़िता की पीड़ा को बयां किया। डा अनूप सिंह यादव ने तत्काल पूरी टीम के साथ सदर चिकित्सालय पहुंचे और युवती की स्थिति को जानने का प्रयास किया। डॉ अनूप सिंह ने कहा कि चेकअप के बाद ही कुछ मालूम हो सकेगा। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि अगर न्यूरो की समस्या होगी तो युवती के साथ लाइफ लाइन परिवार खड़ा रहेगा और हरसम्भव मदद करेगा। महिला मंडल की पूनम सिंह ने सभी से अपील किया कि युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही है इसलिए समाज के अन्य लोग व सामाजिक संगठन भी आगे आये और पीड़िता व उसके परिजनों की यथाशक्ति मदद करें ताकि एक पीड़ित परिवार के दर्द को कुछ कम किया जा सकें। इस अवसर पर पूनम सिंह, सुमन सिंह, निरूपमा पाठक ,रेखा श्रीवास्तव, सारिका सिंह, सुनीता सिंह, शिविका अग्रवाल, चेतना अग्रवाल, चंदा तिवारी, अर्चना शुक्ला, वन्दना पाण्डे आदि उपस्थित रही ।
Blogger Comment
Facebook Comment