आजमगढ़: पार्टियों द्वारा बदलाव के साथ टिकट वितरण करने का असर भाजपा ही नहीं बहुजन समाज पार्टी पार्टी पर भी है पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गिरीश श्रीवास्तव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में अध्यक्ष चुनी गईं उनकी पत्नी शीला श्रीवास्तव का भी अपने दल बहुजन समाज पार्टी से मोहभंग हो गया है। हालाकि उस चुनाव में पार्टी ने अपने सिंबल पर किसी प्रत्याशी को चुनाव नहीं लड़ाया था। उस समय बसपा के समर्थन से वह चुनाव जीतकर लगभग दस महीने नगरपालिका की अध्यक्ष रहीं। लेकिन इस बार चुनाव में पार्टी अपने सिंबल पर प्रत्याशियों को चुनाव लड़ा रही है लेकिन इस बार बसपा ने सुधीर सिंह पप्लू को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव व उनकी पुत्री शैफाली ने भी अलग अलग पर्चा खरीद कर अपने तेवर दिखा दिए हैं। शीला अंतिम दिन सोमवार को अपना नामांकन निर्दल प्रत्याशी के रूप में करेंगी।
Blogger Comment
Facebook Comment