.

समाज कल्याण : घोटाले का वांछित लिपिक मिर्जापुर से गिरफ्तार

आजमगढ़ : समाज कल्याण विभाग में करोड़ों के घोटाले के वांछित एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार संतोष श्रीवास्तव वर्तमान में मिर्जापुर जिले में समाज कल्याण विभाग में लिपिक पद पर तैनात था। मिर्जापुर से गिरफ्तार कर पुलिस ने रविवार को न्यायालय के लिए रवाना किया । वर्ष 2014 में सोशल सेक्टर की योजनाओं में समाजकल्याण विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग और जिला विद्यालय निरीक्षक विभाग की मिलीभगत से करोड़ों का घोटाला उजागर हुआ था। उस समय जिला समाज कल्याण कार्यालय के माध्यम से जिला प्रोबेशन कार्यालय से विधवा पेंशन का लाखों का चेक चंडेश्वर स्थिति यूनियन बैंक शाखा में चला गया था,जिसका भुगतान भी कर लिया गया था। इस पर तत्कालीन सीडीओ के आदेश पर उस समय यूबीआई शाखा चंडेश्वर के पूर्व बैंक प्रबंधक , जिला प्रोबेशन कार्यालय,जिला समाज कल्याण कार्यालय के लिपिक सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा लाखों के गबन के मामले में कप्तानगंज थाने में बैंक प्रबंधक सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें से पूर्व में ही जिला प्रोबेशन कार्यालय,जिला विद्यालय निरीक्षक के लिपिक और कप्तानगंज सहकारी बैंक के प्रबंधक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस बीच घोटाले के चौथे आरोपी जिला समाज कल्याण कार्यालय के तत्कालीन लिपिक संतोष श्रीवास्ताव को भी मिर्जापुर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। सिधारी थानाध्यक्ष नागेश उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार संतोष श्रीवास्तव पुत्र स्व.विजय प्रसाद बिहार के मुफलिस थाने के बरहन गोपाल का निवासी है। वह वर्तमान में मिर्जापुर जिले में जिला समाज कल्याण विभाग में लिपिक के पद पर तैनात था। उसके खिलाफ सिधारी थाने में वर्ष 2014 में सोशल सेक्टर की योजनाओं में हुए करोड़ों के घोटाले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment