आजमगढ़। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले एक प्रतिनिधिमण्डल हर्रा की चुंगी पर स्थित रहमान हास्पिटल पर कथित मरीज के पीड़ित परिवार द्वारा की गयी तोड़ फोड़ के विरोध में पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से मिला और हमला व तोड़ फोड़ करने वालो पर कार्यवाही की मांग की। प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए डा.जफर तारिक ने कहां कि हम चिकित्सको के साथ आये दिन इस तरह की अप्रिय घटनाये होती रहती है, जो काफी निन्दनीय है। यदि ऐसे ही चिकित्सको के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तो आने वाले अगामी दिनो में संघ बड़े आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। संघ ने आरोपियों के उपर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर अध्यक्ष डा.स्वस्ति सिंह, डा.अर्चना मैसी, डा.फुरकान अहमद, विपिन यादव, दीपक पाण्डे, डा0 अशोक सिंह, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment