.

सिख समाज ने मनाया गुरूनानक देव का 549वाँ प्रकाशोत्सव


आजमगढ़। नगर के विट्ठल घाट स्थित गुरू नानक दरबार पर सिख समाज द्वारा रविवार को प्रथम गुरू नानकदेव का 549 वां प्रकाशोत्सव धूम धाम से मनाया गया। अनेक साधू संगतों ने जय साहिब, आनन्द साहिब के पाठ के साथ शब्द कीर्तन एवं अरदास के साथ नगर परसाद सभी संगतों में बरताया गया। आयोजन में शामिल हो कर समुदाय के लोगों ने गुरूघर की खुशियाँ प्राप्त की। दरबार के प्रबन्धक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि गुरु नानक जी लरकाना ग्राम में पिता कल्यानचन्द व माता त्रिपता के पुत्र के रूप में जन्म लेकर मानवता का संदेश पूरे समाज को दिया। वर्तमान पाकिस्तान में सिख धर्म के प्रथम गुरू नानक देव जी महाराज की जन्मस्थली ननकाना साहिब के नाम से प्रख्यात हुआ है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment