आजमगढ: नगर निकाय चुनाव के नामाकंन का सोमवार को अन्तिम दिन होने के कारण दिग्गज उम्मीदवारों की भारी भीड होगी और हर दावेदार अपनी प्रतिष्ठा के साथ अपनी नगर में बेहतर पकड को भीड के सहारे प्रदर्शित करने का प्रयोग नामाकंन में करने की जुगत में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार लगे हुए है। गुलाबी सर्द मौसम में राजनीति के चढे पारे के बीच बागी उम्मीदवारों के अन्दर सुलग रही राजनीति में कूटनीति की ज्वाला पूरी तरह से धधक रही है और सोमवार नामाकंन के लिए अन्तिम अवसर है। लोकतत्र में सभी को जनता के बीच जाने और अपनी दावेदारी को उनके सन्मुख रखने का अधिकार है। लोकतंत्र के इस मेेले का रंग गुब्बारे के झुंड की तरह कल कलेक्ट्रेट पर दिखाई देगा। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी से पदमाकर लाल घुटटूर, भाजपा से अजय सिंह, बसपा से सुधीर सिंह पपलू, निर्दल शीला श्रीवास्तव, अभिषेक जायसवाल दीनू, सुजीत भूषण, चन्द्रशेखर सिंह सुनील राय समेत कई दिग्गज अपना नामाकंन पत्र दाखिल कर संकते है। नामाकंन पत्र दाखिल करने के लिए कई उम्मीदवारो के लिए मंिदरों मे जहां जप चल रहा है तो कई उम्मीदवारों ने प्रकान्ड विद्वानो के द्वारा निकाले गये शुभ मुहूर्त में अपना नामाकंन प़त्र दाखिल करेंगे। इस नामाकंन जुलूस में जहां दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनो का काफिला दिखाई देने वाला है वही समर्थको की भारी भीड के बीच हाथी और घोडे भी होगे। 6 नम्बर का सूर्योदय बहुत महत्वपूर्ण होगा क्यों कि शीत के बीच सूर्य की यह लालिमा नगर की राजनीति में किसी एक के भाग्य के उदय में लाली बिखेरेगी जिसकी पहली किरण सोमवार को उस प्रत्याशी के भाग्य में नामाकंन के साथ ही प्रवेश कर चुकी होगी भले ही मतदान के बाद मतगणना 1 दिसम्बर को हो ।
Blogger Comment
Facebook Comment