.

जीयनपुर: चूड़ी विक्रेता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत

जीयनपुर/आजमगढ़: जीयनपुर कस्बे में शनिवार की देर रात को चूड़ी विक्रेता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या की सूचना उसके गांव के अन्य साथियों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार इटावा जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मृत भूरा 18 पुत्र अमर सिंह बंजारा जीयनपुर कस्बे में किराए के मकान मे रहकर चूड़ी बेचने का काम करता था। शनिवार की देर शाम चूड़ी बेच कर वह घर आया और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया। सुबह देर तक घूरा अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके साथ काम करने वाले अनिल ने उसका दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो लोगों ने दरवाजे से झांक कर देखा उसमें भूरा फंदे से लटका हुआ था। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment