नगर पालिका परिषद् आजमगढ़ अध्यक्षपद के लिए नामांकन करने जाते रुपेश सिंह
आजमगढ़ : नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के आठवें दिन रविवार को नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर नामांकन व पर्चा खरीदने के लिए कलेक्ट्रेट व तहसील मुख्यालयों पर सुबह ही गहमा-गहमी रही। सुरक्षा मद्देनज़र काफी नामांकन स्थलों पर पुलिस व स्थानीय खुफिया इकाई मुस्तैद दिखी। नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 46 उम्मीदवारों ने नामांकन किया और आठ पर्चे बिके। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में अध्यक्ष पद पर छह नामांकन हुए और दो पर्चा बिका, जबकि नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में अध्यक्ष पद पर आज भी तीन नामांकन हुए लेकिन पर्चा नहीं बिके। इसी प्रकार नगर पंचायत बिलरियागंज में अध्यक्ष पद पर चार नामांकन और दो पर्चा बिका, महराजगंज में तीन नामांकन हुए लेकिन पर्चा नहीं बिका, अजमतगढ़ अध्यक्ष पद पर तीन नामांकन हुए लेकिन कोई पर्चा नहीं बिका। नगर पंचायत जीयनपुर में अध्यक्ष पद पर दो नामांकन हुए लेकिन पर्चा एक भी नहीं बिका। नगर पंचायत फूलपुर में चार नामांकन और एक पर्चा बिका। नई नगर पंचायत माहुल में पांच नामांकन हुए तो एक पर्चा भी बिका। जबकि नगर पंचायत निजामाबाद में नामांकन एक नामांकन और पर्चा नहीं बिका। नगर पंचायत सरायमीर में तीन नामांकन हुए तो पर्चा नहीं बिका। अतरौलिया में नामांकन तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए तो दो पर्चे भी बिके। नगर पंचायत कटघर लालगंज में पर्चा तो नहीं बिका लेकिन नामांकन पत्र छह दाखिल हुए। जबकि नगर पंचायत मेंहनगर में न तो नामांकन हुआ और न ही पर्चा बिका।
Blogger Comment
Facebook Comment