.

सरायमीर : जमीनी विवाद के चलते गोली लगने से दो घायल


आजमगढ़: सरायमीर थाना क्षेत्र के बीना पारा गाँव में जमीनी विवाद के चलते गोली लगने से दो घायल हो गए । बतादे कि सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम बीना पारा निवासी एजाज पुत्र इम्तियाज और मोहम्मद राकिब पुत्र समशुद्दीन के बीच कई दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था। इस सम्बंध में कई बार पंचायत हुइ परन्तु उसका समाधान नहीं हो पाया। समशुद्दीन ने बताया कि इस सम्बंध लगभग पंद्रह दिन पूर्व थाना में पंचायत हुई थी कि जिसमें थानाध्यक्ष सरायमीर के मौजूदगी में लिखित समझौता हुआ था कि पंद्रह दिन में पैमाईश कराने के बाद ही कोई पक्ष कब्जा कर सकता है । चुनाव व लेखपाल के हड़ताल पर चले जाने के कारण पैमाईश नही हो सकी।शनिवार को एजाज अहमद अपने समर्थकों के साथ विवादित जमीन की पैमाइश कराए बिना तार से घेराबंदी करने लगे। जब दूसरे पक्ष के लोगो को मालूम हुआ कि एजाज कब्जा कर रहे हैं तब शम्सुद्दीन के  भतीजे ने मौके पर पहुंचकर एजाज व उनके समर्थकों से घेराबंदी करने से मना किया था तो उन लोगों ने मेरे भतीजा अबुल जैश लाठी-डंडे से मारने लगे बचाने के लिए भतीजा मोहम्मद कैश पुत्र अलाउद्दीन और मेरा मोहम्मद राकिब दौड़े तो एजाज के समर्थकों ने गोली चला दी। गोली से मो0  कैश और राकिब घायल हो गए।ग्राम प्रधान ने गांव के लोगों की घायलों को सरायमीर के अस्पताल में ले गए जहाँ पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया । गोली चलने की सूचना पर थानाध्यक्ष सरायमीर अस्पताल पहुंचे और उसके बाद भारी संख्या में फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंचे । घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सरायमीर राम नरेश यादव ने बताया कि जमीन के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडा व गोली चली जिसमें एक पक्ष के राकिब और कैश को गोली लगी है साथ ही  जैश को डंडे से चोट लगी हैं वहीँ दुसरे  पक्ष के एजाज को फावड़ा से सिर में चोट लगी जो गम्भीर रूप से घायल हैं । 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment