.

समारोहपूर्वक लांच हुई रेनाल्ट की नयी कार 'कैप्टर'



नई रेनाल्ट कैप्टर कार बेहद अत्याधुनिक खूबियों से लैस है -मो0 हाशिम

आजमगढ: रानी की सराय क्षेत्र के सईदवारा बाजार में स्थित रेनाल्ट शोरूम पर रविवार को रेनो की नई रेनाल्ट कैप्टर कार की लांचिग की गयी। इस दौरान मुख्य अतिथि गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने कार की लांचिग करने साथ चार नए ग्राहकों को कैप्टर कार की चाभी प्रदान करके किया।
रेनाल्ट आई ए आटो मोबाईल के एमडी मो0 हाशिम ने ने बताया कि रेनो फ्रांस की एक मल्टीनेशनल आटो मोबाइल्स निर्माण कम्पनी है। जिसकी स्थापना 1899 में हुई थी। आज कंपनी ने 118 बरस पूरा कर लिया है। एमडी मो हाशिम ने बताया कि इस नई रेनाल्ट कैप्टर कार बेहद अत्याधुनिक खूबियों से लैस है और इस कार को 27 नये स्टाईल व डिजाइन दी गयी है। इस कार का लुक अन्य कारों से बेहतर है। कार में स्मार्ट, एक्सस कीलेस इन्ट्री, आटो मैटिक एसी, वाईपर और हेडलैम्प, पुसबटन स्टार्ट, फ्लोटिक साइड इंडीकेटर, फुल एचडी एलईडी, स्पाइयर हेडलैम्प, रीपल टेललैम्प और आटो मैटिक टर्निंग फाग लाइट के साथ लांच किया जायेगा। ऑटोमोबाइल सफलता को बरकार रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर खरा उतरते हुए रेनो ने इस नये उत्पाद को लांच होगा। इस अवसर पर डायरेक्टर हाजी इसरार अहमद, मो कासिम, एमडी हाशिम, जीएम नज्मुद्दीन, सेल्स हेड सचिन सिंह, अबुसाद अहमद, मो जफर, सचिन, आलम खान, अबू साद अहमद, मां विन्ध्यवेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment