.

चढ़ रहा चुनावी माहौल, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को साधने में सब जुटे

समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मलेन 

अराजीबाग में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 
आजमगढ़ :  नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटन के बाद से चुनाव प्रचार अभियान में तेजी आ गयी है। अध्यक्ष पद से लेकर वार्ड सदस्य चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी  गलियों की परिक्रमा शुरू कर डोर टू डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं को लुभाने में जुट गए हैं। रविवार की छुट्टी का दिन प्रत्याशियों के लिए भाग दौड़ वाला रहा।  चुनावी माहौल परवान चढ़ते ही कहीं चुनाव कार्ययालय खुल रहे हैं तो कहीं बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को पार्टी के बड़े नेताओं द्वारा जोश दिलाया जा रहा है। रविवार को नगर के अराजीबाग स्थित एक हाल में सपा प्रत्याशी पद्माकर के समर्थन में सपा बूथ स्तरीय कारकर्ताओं का सम्मलेन हुआ। उपस्थित व्यापारियों और कार्यकर्ताओं को जहाँ सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, निज़ामबाद विधायक आलम बदी, पूर्व मंत्री राम आश्रय विश्वकर्मा जैसे बड़े नेताओं ने सम्बोधित किया। वहीँ अराजीबाग में ही भाजपा से सदस्य पद का चुनाव लड़ नीलम सिंह के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा नेता अखिलेश मिश्र गुड्डू ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर भाजपा नेता सहजानंद राय,डॉ श्याम नारायण सिंह आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।    नेताओं की इस भाग दौड़ के बीच वहीं प्रशासन की भी नजर चुनाव आचार संहिता को लेकर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों पर टिकी हुई है। गौर तलब है की 22 नवंबर को प्रथम चरण में जिले के दो नगर पालिका परिषद व 11 नगर पंचायताओं के अध्यक्ष समेत 172 सभासद प्रत्याशियों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान का दिन जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे वैसे प्रचार अभियान में भी तेजी आती जा रही है।   खासतौर पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की प्रचार गाड़ियां सुबह से लेकर रात तक सड़कों व मुहल्ले के गलियों में दौड़ रही है। प्रचार के साथ ही वे देश भक्ति की धारा बहाते हुये अपने प्रत्याशी को वोट करने की अपील कर रहे हैं। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment