आजमगढ़ 04 नवम्बर -- जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र भूषण सिंह ने बातया है कि शासन द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत सृजित पैरा मेडिकल संविदा पदों हेतु 5 नवम्बर को अपरान्ह 12.00 बजे से 1.30 बजे तक 16 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की गयी है तथा परीक्षा की सुचित बनाए रखन के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मजिस्ट्रेट को परीक्षा केन्द्रवार तैनात करने के निर्देश दिए गये है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया है कि निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की सुचित बनाये रखने, परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंचाने हेतु परीक्षा केन्द्रवार मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। उन्होने बताया कि 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 6 आरक्षित मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। सभी केन्द्र मजिस्ट्रेटो को निर्देशित किया गया है कि वे 5 नवम्बर को प्रातः 9.00 बजे कोषागार आजमगढ़ से सम्बन्धित गोपनीय प्रशन पुस्तिकओं को कोषागार के डबल लाॅक से प्राप्त करेगे तथा परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से एक घन्टा पूर्व केन्द्र प्रतिनिधि को हस्थगत करायेगे और परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकओं को गोपनीय पैकेट सील्ड करा कर कोषागार में पहुंचायेगें। उन्होने आरक्षित मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि वे 5 नवम्बर को प्रातः 9.00 बजे तक कोषागार आजमगढ़ में अवश्य उपस्थित हो। परीक्षा केन्द्रों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया है कि विद्या इण्टर कालेज हाफिजपुर, वैशली इण्टर कालेज चैक, क्रासवेली इण्टरनेशनल स्कूल कुकुरीपुर सठियांव, सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरवंशपुर, दुर्गावती हाईस्कूल हाफिजपुर, राजकीय गल्र्स इण्टर कालेज सिविल लाइन, महादेवी हायर सेकेण्डरी स्कूल तिवारीपुर, एस बलवार ग्रामीण इण्टर कालेज करनपुर चण्डेश्वर, डा0 भीमराव अम्बेडकार मेमोरियल इण्टर कालेज आहोपट्टी, श्री मुखराम सिंह स्मारक आर्दश इण्टर कालेज बसीरपुर बेलईसा, आजद मेमोरियल इण्टर कालेज हाफिजपुर, चन्द्रीका प्रसाद युएमबी बयासी चण्डेश्वर, प्रतिभा निकेतन इण्टर कालेज अतलस पोखरा, एसआरडी इण्टर कालेज मोहम्मदल्ला कृषि मण्डी, साकेत पब्लिक स्कूल गढ़वल बनकट तथा सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment