.

आजमगढ़ पालिका से अजय सिंह,मुबारकपुर से पूनम हुए भाजपा प्रत्याशी

10 नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की भी सूची जारी

आजमगढ़ : महीनो से सत्ताधारी दल से निकाय चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे तमाम लोगों को आज उस समय झटका लगा जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के यहाँ से जारी सूची में आजमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह को तथा नगर पालिका परिषद मुबारकपुर से पूनम देवी पत्नी प्रेमचंद आजमी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। गौर तलब है की टिकट के दावेदारों की सबसे ज्यादा भीड़ भाजपा में ही थी, इनमे निवर्तमान चेयरमैन, व्यापारी नेता व नए व पुराने कार्यकर्ता अपनी गोटी बैठाने में लगे थे, यहाँ तक की आम जनता भी भाजपा के टिकट को लेकर चर्चा में मशगूल थी । पर पार्टी के इस फैसले के बाद सभी किन्तु परन्तु पर विराम लग गया।   
उधर, जिले की 11 में 10 नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की भी सूची जारी कर दी गई है। फूलपुर अभी वेटिंग लिस्ट में है। भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी इस प्रकार है .... 
1-सरायमीर--प्रभा देवी
2-मेंहनगर--रणवीर सिंह
3-कटघर लालगंज--विजय कुमार सोनकर
4-निजामाबाद--साधना गौड़
5-अजमतगढ़--राधेश्याम कनौजिया
6-अतरौलिया--दिनेश कुमार
7-बिलरियागंज--सुनील गुप्ता
8-जीयनपुर--ताराचंद जायसवाल
9-महराजगंज--गीता देवी
10-माहुल--सूबेदार प्रजापति
11-फूलपुर (अभी घोषित नहीं )

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment