.

नामांकन सम्पूर्ण : :अध्यक्ष पदों पर कुल 173 , सदस्य पद हेतु 890 सेट हुए जमा

आजमगढ़ : जिले की दो नगर पालिका परिषद व 11 नगर पंचायतों में अध्यक्ष व वार्ड सदस्य पद के लिए 22 नवंबर को प्रथम चरण में चुनाव होगा। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 49 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कुल मिलाकर अब तक 173 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।जबकि नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में 11 व मुबारकपुर में तीन उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। हालांकि अंतिम फैसला सात नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच और नौ नवंबर को नाम वापसी के बाद होगा कि चुनाव मैदान में कितने प्रत्याशी रह गए हैं। उधर, सुबह से ही नामांकन स्थलों पर नामांकन करने के लिए उम्मीदवारों व उनके समर्थकों की काफी भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में 11 (कुल-23) व मुबारकपुर में तीन (कुल-12) उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि नगर पंचायत बिलरियागंज में तीन (कुल-17), महराजगंज में एक (कुल-11), अजमतगढ़ में एक (कुल-05), जीयनपुर में चार (कुल-13), फूलपुर में चार (कुल-10), माहुल में सात (कुल-20), निजामाबाद में दो (कुल-15), सरायमीर में चार (कुल-10), अतरौलिया में दो (कुल-12), कटघर लालगंज में दो (कुल-08) एवं नगर पंचायत मेंहनगर में दो (कुल-15) उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान नामांकन स्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ रही तो वे अपने उम्मीदवारों के समर्थन में नारे लगाते रहे। वहीँ नगर निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत में वार्ड सदस्यों के लिए भी उम्मीदवारों ने जमकर नामांकन किया। दो नगर पालिका परिषद व 11 नगर पंचायतों में वार्ड सदस्य के लिए 159 नामांकन हुए जबकि दाखिल हुए कुल नामांकन पत्रों की संख्या 890 हो गई है। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में 53 (कुल-170) व मुबारकपुर में 23 (कुल-146) उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि नगर पंचायत बिलरियागंज में दो (कुल-44), महराजगंज में एक (कुल-42), अजमतगढ़ में 12 (कुल-41), जीयनपुर में 17 (कुल-60), फूलपुर में 13(कुल-35), माहुल में एक (कुल-42), अजमतगढ़ में 12(कुल-41), जीयनपुर में 17(कुल-60), फूलपुर में 13 (कुल-35), माहुल में सात (कुल-76), निजामाबाद में पांच (कुल-49), सरायमीर में 12 (कुल-67), अतरौलिया में दो (कुल-42), कटघर लालगंज में आठ (कुल-63) एवं नगर पंचायत मेंहनगर में चार (कुल-55) उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment