.

शहर पुलिस ने नगर के पहाड़पुर में नकली मोबिल फैक्ट्री का पर्दाफाश किया

आजमगढ़ : शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को दिन में नगर के पहाड़पुर क्षेत्र में स्थित नकली मोबिल ऑयल फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में मोबिल ऑयल नकली रैपर व होलोग्राम तथा उपकरण बरामद करने का दावा किया है। शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह को सूचना मिली कि नगर के पहाड़पुर क्षेत्र में एक मोबिल विक्रेता द्वारा नकली मोबिल आयल की बिक्री की जा रही है। इस मामले में सक्रिय हुई पुलिस टीम ने रविवार की दोपहर में चिन्हित किए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके पर 104 डिब्बे (92 लीटर) नकली मोबिल ऑयल, दो अदद पैकिंग मशीन, एक प्राइज ¨प्रट मशीन के साथ ही विभिन्न कंपनियों के स्टीकर, रैपर व होलोग्राम के साथ ही पांच खाली ड्रम बरामद किए। इस दौरान फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया। शहर कोतवाली में फैक्ट्री संचालक जगदीश नारायण उर्फ सुनील राय निवासी ग्राम बीबीपुर थाना क्षेत्र तहबरपुर के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment