.

सम्पूर्ण टीकाकरण अभियान इंद्रधनुष के द्वितीय चरण का डीएम ने किया उदघाटन

38000 बच्चों, 7744 गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण का लक्ष्य
आजमगढ़ 07 नवम्बर -- जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने जिला महिला अस्पताल में इन्द्रधनुष मिशन के अन्तर्गत द्वितीय चरण में सम्पूर्ण टीकाकरण अभियान का फीता काट कर उदघाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा नवजात बच्चों को पोलियो की ड्राप भी पिलायी गयी। यह अभियान के अन्तर्गत द्वितीय चरण 7 नवम्बर 2017 से 17 नवम्बर 2017 तक चलाया जायेगा। उन्होने बताया कि इस अभियान में 38000 बच्चों, 7744 गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए 452 एएनएम, 177 पर्यवेक्षक तथा 86 डाक्टर लगाये गये है तथा इस टीकाकरण के अन्तर्गत बीसीजी, पेन्टाभैलेण्ट, ओपीवी, खसरा, जेई, आईपीवी का टीकाकरण 0 से 1 वर्ष तक के बच्चों को लगाया जायेगा। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि इस अभियान केे अन्तर्गत लक्ष्य को शत-प्रतिशत पुरा करना सुनिश्चित करें । इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एसके तिवारी ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि उनके निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चत कराया जायेगा। इस अवसर पर सीएमएस महिला अस्पताल डा0 अमिता अग्रवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 संजय कुमार, डा0 विनय यादव, यूनीसेफ के डीएमसी शेषनाथ सिंह, बीएमसी अकबर उस्मानी, यूनएनसीपी डा0 पूनम शुक्ला, डब्लूएसचओ के सतेन्द्र श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment