.

सात फुट लम्बा अजगर दिखा तो ग्रामीणों ने डायल 100 बुलाया

आजमगढ़ : आजमगढ़ - आंबेडकर नगर सीमा स्थित तिघरा गांव में सोमवार की देर शाम एक व्यक्ति के घर के सामने ग्रामीणों ने सात फीट का अजगर देखा। अजगर देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया तथा अजगर ग्रामीणों के लिए कौतुहल का विषय बन गया। कुछ देर में सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच यूपी 100 पर सूचित किया गया। पुलिस ने वन विभाग को सूचना दिया। सूचना के घंटो बाद वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और अजगर को पकड़ कर ले गई। तिघरा गांव निवासी वंश बहादुर यादव पुत्र सूर्यनाथ के घर के बाहर सोमवार की शाम सात फीट का अजगर दिखाई दिया। विशालकाय अजगर देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इस बीच अजगर गांव निवासी मुन्ना सिंह के घर में घुसने लगा। जिस पर मुन्ना सिंह ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। यूपी 100 टीम मौके पर पहुंची और डीएफओ को फोन कर सूचना दिया। जिस पर डीएफओ ने फूलपुर वन विभाग की टीम भेजने का आश्वासन दिया। तीन घंटे बीतने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। वहीं ग्रामीण अजगर को घेर कर बैठे हुए थे। वन विभाग की टीम के न आने पर ग्रामीण जब आक्रोशित होने लगे तो पुलिस ने पुन: फूलपुर क्षेत्र के वनदरोगा से संपर्क किया। जिस पर वन दरोगा ने गाड़ी न होने की बात कही और गाड़ी भेजने को कहा। इस पर मुन्ना सिंह स्वयं अपनी गाड़ी लेकर पहुंचे तो टीम आई और अजगर को पकड़ कर ले गई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment