पवई :आजमगढ़ : स्थानीय थाना क्षेत्र के चकसेवा गांव में गुरुवार को दिन में खेत की सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आ जाने से 19 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। खेत मालिक व अन्य लोगों की मदद से झुलसे मजदूर को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के कछरा गांव निवासी विजय (19 ) पुत्र रमेश राम गुरुवार को दिन में क्षेत्र के बागबहार गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत चकसेवा गांव में सिंचाई कर रहा था। उसी समय खेत के ऊपर से गुजरे हाइटेंशन का तार का पानी से संपर्क हुआ। पानी में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से विजय गंभीर रूप से झुलस गया। खेत के मालिक व अन्य लोगों की मदद से झुलसे मजदूर को पवई सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक के पिता घर पर रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।
Blogger Comment
Facebook Comment