.

बरदह: मृत बच्चीं के मामले में सही रिपोर्ट दर्ज करने को परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार

आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के परसौली गांव के ग्रामीण गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और पत्रक देकर बरदह पुलिस पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसके चलते आरोपी जानमाल की धमकी तक दे रहे है। परसौली गांव निवासिनी काजल पुत्री सुरेंद्र सरोज की हत्या कर लाश पेड़ पर टांग दी गई थी। परिजनों के अनुसार 23 अक्तूबर को काजल स्कूल से आने के बाद बकरी चराने के लिए सिवान की तरफ गई थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू किया। बच्ची की लाश गांव स्थित एक व्यक्ति के खेत में लगे सफेदा के पेड़ पर लटकी मिली थी। इस मामले में परिजनों ने गांव के ही चार व्यक्तियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। आरोप लगाया नाम देने के बाद भी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया । बच्ची की मां है सुमित्रा ने आरोप लगाया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। पेड़ पर लटकी लाश देख ही पता चल रहा था कि उसे काफी मारा-पीटा भी गया है। बच्ची की मां ने नामजद मुकदमा पंजीकृत करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस कप्तान से की है।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment