.

ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह के 05 धराये ,01 लाख से अधिक बरामद

आजमगढ़ : जीआरपी व आरपीएफ पुलिस ने बुधवार को मऊ व आजमगढ़ जनपद में ट्रेनों में बैग काटकर चोरी करने वाले गिरोह के सरगना सहित पांच सदस्यों को 1 लाख चार हजार 950 रुपये के साथ बुधवार को सठियांव रेलवे स्टेशन से धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए चोरों में गिरोह का सरगना मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा ग्राम निवासी राजू गौतम, उसका भाई संजू राम, उसके गांव का पवनेश व तहबरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर ग्राम निवासी राजू का जीजा अखिलेश शामिल हैं। बता दें कि सरायमीर कस्बा के रहने वाले मो. आसिफ पुत्र मो. आसिम गत 13 सितंबर को पत्नी व पुत्र के साथ सरायमीर जाने के लिए घर से निकले। सठियांव स्टेशन पर वह बलिया से शाहगंज जाने वाली पसेंजर पर सवार हुए। वहां मौजूद पांच लोग मदद के बहाने उनके साथ बैठ गए और उनका बैग सीट के ऊपर वाले रैक पर रखकर खुद वहां बैठ गए। मौका देख चोरों ने उनका बैग काटकर उसमे रखे लगभग तीन लाख के जेवरात चुराकर पल्हनी रेलवे स्टेशन पर उतर गए और पीड़ित परिवार को इसकी भनक नहीं लग सकी। पीड़ित आसिफ जब घर पहुंचा तो बैग में रखे जेवरात गायब देख हतप्रभ रह गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पल्हनी स्थित जीआरपी थाने को दी। जीआरपी पुलिस उससे आरोपियों की हुलिया का पता कर उनकी तलाश में जुट गई। इसी बीच बुधवार को जरिए मुखबीर थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा व मऊ जनपद की जीआरपी थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार मिश्र को सूचना मिली की चोरों का सरगना व उसके चार सहयोगी सठियांव रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं। जीआरपी व आरपीएफ पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर पहुंच कर पांचों आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान पांचों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि वाराणसी से गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सितंबर माह में एक व्यक्ति का बैग काटकर एटीएम कार्ड मय पिनसे  कोड व 14 हजार नकदी चुरा लिए। इसके बाद चोरी किए गए एटीएम से 70 हजार रुपये निकाल लिए थे। घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। गिरफ्तार करने वाले टीम के सदस्यों में मऊ जनपद के बेल्थरा रोड चौकी प्रभारी उप निरीक्षक भुवनेश्वर यादव, जीआरपी थाना वैभव तिवारी, उमाशंकर सिंह , शमशाद अली व रजनीश कुलवंती शामिल थे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment