जीयनपुर: आजमगढ़ : जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत गुरुवार को तहसीलदार सगड़ी पी के राय और खनन अधिकारी सुधांशु कुमार द्विवेदी ने रौनापार थाना क्षेत्र के के दो दुकानदारों पर अवैध खनन कर रेत भंडारण करने के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है और दो को दुकानदारो को नोटिस जारी किया है। सगड़ी तहसील क्षेत्र में अवैध खनन के कि आए दिन मिल रही खबरों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी आजमगढ़ ने तहसीलदार सगडी को कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। अवैध खनन कर बालू एकत्र करने के मामले में खनन अधिकारी सुधांशु रंजन द्विवेदी की ओर से रौनापार थाना क्षेत्र के अभन पट्टी गांव निवासी रमेश सिंह पुत्र सूबेदार सिंह और कादीपुर निवासी परशुराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है । तो वहीं ओमप्रकाश सिंह पुत्र बलराज सिंह निवासी पहाड़पुर रौनापार और अवनीश कुमार यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी रौनापार को नोटिस पकड़ाई गई है । आरोपित है कि उक्त दुकानदारों ने अवैध खनन कर रेत का भंडारण कर रखा था और इसे बेचा भी जा रहा था । तहसीलदार सगड़ी पी के राय ने खनन अधिकारी सुधांशु रंजन के साथ भंडारण व खनन क्षेत्रों का दौरा किया और कार्यवाही की। नोटिस पाए लोगों को एक महीने में अपना जवाब देना है। तहसीलदार सगड़ी ने कहा कि अवैध भंडारण व खनन की सूचना बराबर मिल रही है और इस पर कार्यवाही जारी है । उन्होंने बताया कि खनन और भंडारण की सूचना जिलाधिकारी को भी हमारे द्वारा दे दी जाती है । वैसे शासन द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के चलते कारोबारियों में काफी बेचैनी है देखने को मिल रही है ।
Blogger Comment
Facebook Comment