आजमगढ़ : जनपद में मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 70 लीटर व 40 शीशी मिलावटी शराब बरामद किया है। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। सिधारी थाने की पुलिस ने शाहगढ़ रेलवे क्रासिंग के पास स्थानीय पैकौली ग्राम निवासी नंदलाल यादव को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। देवगांव कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के मसीरपुर स्थित पल्हना मोड़ के पास दो व्यक्तियों को 40 लीटर शराब से भरी दो जरीकेन के साथ पकड़ा। आरोपियों में तेजू व रुस्तम हाशमी पल्हना गांव के निवासी बताए गए हैं। निजामाबाद पुलिस ने डोडोपुर के पास क्षेत्र के तेलीपुर ग्राम निवासी महेंद्र यादव को 17 शीशी शराब के साथ पकड़ा। अहरौला थाने की पुलिस ने गनवारा गांव के पास क्षेत्र के बैसहा ग्राम निवासी राम¨सह को 23 शीशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी क्रम में तहबरपुर थाने की पुलिस ने महुआर गांव के पास शराब की अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्ति को 20 लीटर शराब के साथ पकड़ा। गिरफ्तार किया गया रामकिशुन यादव सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर ग्राम का निवासी बताया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment