फूलपुर :आजमगढ़ : जनपद के फूलपुर नगर पंचायत के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी टीएन चौबे पर 6.50 लाख गबन का आरोप है। इनके विरुद्ध रिपोर्ट नगर पंचायत अध्यक्ष ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। इस आधार पर कोतवाली पुलिस ने साढ़े छह लाख सरकारी धन के गबन के आरोप में शुक्रवार को सोनभद्र जनपद के ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। फूलपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष शिवप्रसाद जायसवाल ने वर्ष 2010-11 में यहां तैनात रहे अधिशासी अधिकारी टीएन चौबे पर आरोप लगाया कि उन्होंने 6.50 लाख रुपये सरकारी धन को मेरे फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से अपने बैंक खाते में स्थानांतरित करा लिया है। इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष व तत्कालीन अधिशासी अधिकारी के बीच शह-मात का खेल जारी रहा। दोनों ने एक-दूसरे के विरुद्ध धोखाधड़ी व फरेब का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया गया की राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण स्थानीय पुलिस मामले को दबाए रही। कुछ दिनों पूर्व सरकारी धन के गबन का जिन्न एक बार फिर बंद बोतल से बाहर निकल आया। इस मामले में स्थानीय पुलिस को कड़ी फटकार मिलने के बाद फूलपुर कोतवाल रामायण सिंह ने मामले में सख्त कार्रवाई एवं चार्जशीट लगाने का निर्देश अंबारी पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश यादव को । शुक्रवार को फूलपुर कोतवाली पुलिस की टीम सोनभद्र जनपद के ओबरा नगर पंचायत पहुंची और आरोपी अधिशासी अधिकारी टीएन चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में फूलपुर कस्बा स्थित एक बैंक प्रबंधक की भी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment