देवगांव/आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कटघर लालगंज मे गुरूवार की देर शाम को चबूतरे के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे चले। इस दौरान कई लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ केन्द्र पर भर्ती कराया गया है। वही सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर लालगंज निवासी रंजन जायसवाल 62 पुत्र रामपलट जयसवाल,विवेक जायसवाल 30 पुत्र प्रवेश जायसवाल गुरूवार की शाम को चबुतरे को लेकर विवाद हो गया। दोनो पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी और लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान दोनो पक्षो से पांच लोग घायल हो गये। वही दूसरे पक्ष से जगदीश पुत्र चुन्नीलाल 60,श्रवण कुमार 35 पुत्र जगदीश ,विशाल 30 पुत्र जगदीश तथा कुमारी दिव्या 31पुत्री जगदीश बुरी तरह से घायल हो गये। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज इलाज चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय बाजार में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नही मिली थी।
Blogger Comment
Facebook Comment