आजमगढ़ 10 नवम्बर -- जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि कस्तूरबा बालिका विद्यालय में छात्राओं हेतु समुचित व्यवस्था जैसे रजाई, गद्दा,चौकी, फोल्डिगं चारपाई, आदि को प्रत्येक दशा में नवम्बर माह तक अवश्य कर दें। उन्होने कहा कि इसमें लापरवाही कदापि नही होनी चाहिए। उक्त निर्देश जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कस्तुरबा बालिका विद्यालय की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक करते हुए दिए। इस अवसर पर उन्होने कहा कि छात्रों को कोई कठिनाई नही होनी चाहिए। प्रशासन हर सम्भव सहयोग करने को तैयार है। संसाधनो की कोई कमी नही होगी। विद्यालय की बाउन्ड्रीवाल, हैण्ड पम्प आदि प्रमुख्यता के आधार पर तैयार करा लिए जाय। उन्होने बालिकाओं को आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता बनाये रखने हेतु सीएमओ को निर्देशित किया गया। तथा यह भी निर्देश दिए गये कि सभी विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल हेतु आरओ भी लगाये जाय। इस अवसर पर बताया गया कि जनपद मे 21 कस्तूरबा बालिका विद्यालय संचालित है। जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत यह भी निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा, बायोमैट्रिक डीवाइस भी लगाये जाय। 3 विद्यालयों लालगंज, तरवां एवं ठेकमा में वार्डेन द्वारा बीआरसी के भवन में विद्यालय संचालित होने के कारण जगह की कमी के नाते फोल्डिंग चारपाई की वयवस्था करने की मांग की गयी। जिलाधिकारी ने प्रत्येक विद्यालय हेतु 40-40 चैकी/फोल्डिंग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव रत्न सिंह, लेखाधिकारी (बेसिक) शशि कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी अंजनी कुमार मिश्रा तथा वार्डेन आदि उपस्थित रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment