.

क्रय केन्द्रों पर मिनी राइस प्लाण्ट (हालर मशीन) एवं डिजिटल मास्चराइजर मीटर लगेंगे

आजमगढ़ 10 नवम्बर -- मण्डलायुक्त के. रवीन्द्र नायक ने आयुक्त सभागार में  मिनी राइस प्लाण्ट (हालर मशीन) एवं डिजिटल मास्चराइजर मीटर का प्रदर्शन कराया तथा बताया कि मिनी राइस प्लाण्ट द्वारा 30 सेकेण्ड में 100 ग्राम धान में 67 प्रतिशत फ्रेस चावल रिकवरी होगा तथा 33 प्रतिशत में  (23 प्रतिशत भूसी, 7 प्रतिशत ब्रान, 3 प्रतिशत डस्ट) मानक बताया गया तथा डिजिटल मास्चराइजर मीटर द्वारा धान की मास्चराइजर के लिए मानक 17 प्रतिशत बताया गया। उन्होने बताया कि उक्त जानकारी से किसानों में जागरूकता आयेगी और किसानों के साथ धान क्रय केन्द्र मनमानी नही कर सकेगें। उन्होने बताया कि सभी क्रय केन्द्रों पर मिनी राइस प्लाण्ट (हालर मशीन) एवं डिजिटल मास्चराइजर मीटर उपलब्ध कराया जायेगा।
प्रदर्शन के समय अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद, सम्भगीय खाद्य नियन्त्रक सत्यभान, आरएमओ आरबी प्रसाद, अपर जिला सूचना अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र, एवं मीडिया कर्मी भी उपस्थित रहें। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment