आजमगढ़ 10 नवम्बर -- मण्डलायुक्त के. रविन्द्र नायक ने धान क्रय केन्द्रों को निरन्तर क्रियाशील रखने के निर्देश देते हुए कहा है कि सभी क्रय केन्द्र प्रभारी नियमित रूप से क्रय केन्द्रों को खोल कर किसानों का धान सीधे क्रय करें। किसी भी स्थिति में बिचौलियों का प्रवेश नही होना चाहिए और किसानों के धान क्रय का भुगतान समय से कर दिया जाय। उन्होने कहा कि कोई भी क्रय केन्द्र यदि बन्द पाया गया या किसानों का धान क्रय करने में हीलाहवाली की गयी तो सम्बन्धित क्रय केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि सभी क्रय केंद्रों पर बोरो, धन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाय तथा पीने के पानी, बैठने, छाया आदि की उपलब्धता अवश्य हो। उक्त निर्देश मण्डलायुक्त ने मण्डी परिषद के अन्तर्गत यू0पी0 स्टेट एग्रो द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र के आकिस्मक निरीक्षण के दौरान दिए। इस अवसर पर उन्होने क्रय केन्द्र प्रभारी से धान खरीद के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा प्रस्तुत बब्लु नामक कृषक से धान क्रय के सम्बन्ध में मोबाइल से वार्ता की। कृषक द्वारा यह बताने पर की क्रय हेतु प्रभारी द्वारा 15 दिन के बाद धान लाने को कहा गया। जिस पर मण्डलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी से क्रय में बिलम्ब का कारण पूछा तथा कड़ी फटकार लगायी। उन्होने कहा की क्रय केन्द्र पर आने वाले प्रत्येक कृषक नियमानुसार क्रय सुनिश्चित किया जाय। उन्होने बताया कि यदि किसी कृषक को धान क्रय केन्द्र पर कोई समस्या होती है तो वे कन्ट्रोल रूम के दुरभाष नं0- 05462-260790 पर जानकारी दे सकते है। प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों पर समीक्षा करते हुए उसका निराकरण कर आवेदक को अवगत कराया जायेगा। निरीक्षण के समय सम्भगीय खाद्य नियन्त्रक सत्यभान, आरएमओ आरबी प्रसाद, अपर जिला सूचना अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र, डिप्टी आरएमओ एसके पटेल आदि उपस्थित रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment