पूर्वांचल क्षेत्र में तीस से ज्यादा लूट,डकैती व पशु चोरी की वारदात कर चुका है गिरोह
कंधरापुर थाने का सिपाही भी हुआ घायल
आजमगढ़ : शुक्रवार की सुबह घनी धुंध के बीच पुलिस की मुस्तैदी काम आ गयी ,सुबह 06:00 बजे थाना कन्धरापुर क्षेत्रान्तर्गत सेहदा जंगल के पास पुलिस मुठभेड़ में लूट, डकैती तथा पशु उठाने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का प्रमुख सदस्य आतिश पुत्र कयूम, निवासी- बक्सपुर, बरदह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इसके द्वारा अपने साथियों के साथ जनपद आजमगढ़ सहित जनपद जौनपुर, गाजीपुर, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, वाराणसी सहित कई जनपदो में तीस से ज्यादा लूट,डकैती व पशु चोरी की वारदात की गई है। अभियुक्त आतिश मुठभेड़ में घायल हुआ है जिसे वाराणसी रेफर किया गया है। मुठभेड़ के दौरान कंधरापुर थाने में तैनात पुलिस जवान अभिषेक सिंह भी घायल हो गया , जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक अद्द कट्टा 303 बोर, कारतूस व एक बोलेरो बरामद किया है। पुलिस अब इसके अन्य फरार हुए साथियों की जानकारी जुटाने में लगी है। उल्लेखनीय है कि यह एक संगठित गिरोह है, जिनके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ जनपद आजमगढ़ सहित जौनपुर, गाजीपुर, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, वाराणसी सहित कई जनपदों में तीस से ज्यादा लूट, हत्या, डकैती,पशु चोरी की वारदात की गयी है। इनके गिरोह का पूर्वाचल में काफी आतंक है जो 8 से 10 की संख्या में पिकप व बोलेरो से अपराध करते हैं व किसी के द्वारा विरोध करने पर पत्थरों व गोली से हमला कर देते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. आतिश पुत्र कयूम, निवासी-बक्सपुर, थाना-बरदह, आजमगढ़।
बरामदगी
01. 01 अद्द बोलेरो।
02. 04 अद्द बकरी।
03. एक अद्द 303 बोर कट्टा।
04. दो जिन्दा कारतुस 303 बोर।
05. एक अद्द खोखा कारतुस 303 बोर।
पंजीकृत अभियोग
01. मु.अ.स. 168/17 धारा 34/307/147/148/149 भा.द.वि., थाना-कन्धरापुर,आजमगढ़।
02. मु.अ.सं. 169/17 धारा 3/25/27 आम्र्स अधि., थाना-कन्धरापुर,आजमगढ़।
03. मु.अ.सं. 170/17 धारा 41/411 भादवि, थाना कन्धरापुर।
अपराधिक इतिहास
01. मु.अ.सं. 147/17 धारा 379/323 भादवि थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।
02. मु.अ.सं. 160/17 धारा 307/353/427 भादवि, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।
03. मु.अ.सं. 201/17 धारा 457/380/411 भादवि, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
04. मु.अ.सं. 235/17 धारा 41/411 भादवि, थाना बरदह, जनपद आजमगढ।
05. मु.अ.सं. 254/17 धारा 323/307 भादवि, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
Blogger Comment
Facebook Comment