आजमगढ़ नगर पालिका से दीनू , रुपेश सिंह समेत 05 ने नामांकन वापस लिया आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव के दाखिल हुए नामांकन पत्रों की वापसी का कार्य गुरुवार को सभी नामांकन स्थलों पर सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान अध्यक्ष पद से 18 और सदस्य पद से 35 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। अब अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 952 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन वापसी में अगर दाखिल नामांकन पत्रों की वापसी की स्थिति देखें तो आजमगढ़ नगर पालिका से पांच, मुबारकपुर नपा से जीरो, नगर पंचायत बिलरियागंज में एक, मेंहनगर में तीन, अजमतगढ़ में एक, लालगंज में एक, सरायमीर में एक, अतरौलिया में चार, महराजगंज में एक और महराजगंज में एक नामांकन वापस हुआ। वार्ड सदस्यों की नामांकन वापसी की स्थिति देखें तो मुबारकपुर नपा में पांच, आजमगढ़ नपा में आठ, नगर पंचायत निजामाबाद में दो, बिलरियागंज में दो, मेंहनगर में एक, जीयनपुर में एक, लालगंज में दो, सरायमीर में चार, महराजगंज में एक और माहुल में नौ नामांकन वापस हुए। नगर निकाय चुनाव में नामांकन का कार्य संपन्न होने के बाद गुरुवार को नामांकन वापसी का कार्य भी सकुशल संपन्न हो गया। नामांकन वापसी के बाद वैध सभी नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों को मिलाकर कुल वैध प्रत्याशियों की संख्या 952 हो गई है। दोनों नगरपालिकाओं में प्रत्याशियों की स्थिति देखें तो अध्यक्ष पद के लिए आजमगढ़ नगरपालिका में 20 और मुबारकपुर नगरपालिका में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आज आजमगढ़ पालिका से अभिषेक जायसवाल दीनू व रुपेश सिंह सहित 05 ने पर्चा वापस लिया। दीनू ने जहाँ भाजपा प्रत्याशी के समर्थन का एलान किया वही रुपेश सिंह ने समर्थन के मामले में अपने पत्ते नहीं खोले। वहीं अगर नगर पंचायतों की अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की स्थिति देखें तो सबसे कम छह प्रत्याशी अजमतगढ़, महराजगंज और अतरौलिया नगर पंचायत और सबसे अधिक 18 प्रत्याशी माहुल नगर पंचायत में हैं। अन्य नगर पंचायतों में प्रत्याशियों की स्थिति देखें तो निजामाबाद में 14, सरायमीर में आठ, जीयनपुर में 13, बिलरियागंज में 11, मेंहनगर में 10 और फूलपुर में 10 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोकेंगे।
Blogger Comment
Facebook Comment