आजमगढ़: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रणमों गांव में बीते 31 अक्टूबर को गांव में लगे मेले के देखने गये युवक ताबड़तोड़ मारकर हत्या कर दी गयी थी और हत्यारा फरार हो । परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई थी । बुधवार को एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने पर्दाफाश करते हुए बताया हत्याकांड का फरार आरोपी मंगलवार की देर रात को देवगांव क्षेत्र के बूढउ बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । एसपी सिटी ने बताया कि बीते माह 31 अक्टूबर को देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रणमों गांव निवासी विपिन कुमार यादव उर्फ नन्हकू पुत्र सलगू यादव गांव के पास लगे मेले में गया हुआ था। देर रात्रि कई गोली मारकर हत्या कर उसकी दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में मृतक के भाई मनोज यादव द्वारा थाना.देवगॉव पर मुअस.366/17 धारा 302.34 पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान मृतक के ही पट्टीदार विकास यादव पुत्र कमला यादव निवासी.रणमों थाना.देवगॉव का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्त को लेकर पुलिस ने मंगलवार की देर रात को बुढउ बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त एक अद्द कटृा 315 बोर,01 अद्द जिन्दा कारतूस 315 बोर कर लिया । पूछताछ करने पर अभियुक्त विकास यादव ने बताया कि मृतक विपिन यादव मेरा पडोसी था और हमारा आपस में जमीन सम्बन्धी विवाद था। मृतक विपिन यादव ने कई बार विकास यादव को मारने की धमकी भी दिया था, विपिन से विकास को जान का खतरा था उसने बताया कि अगर वह मृतक विपिन यादव की हत्या नही करता तो वह मेरी हत्या कर देता, इसीलिए योजनाबद्ध तरिके से मौर्या बस्ती में लक्ष्मी.गणेश मूर्ती स्थापना के समय विपिन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। गिरफ्तारी टीम में देवगांव कोतवाली प्रभारी रूपेश सिंह सहित थाने की पुलिस मौजूद रही।
Blogger Comment
Facebook Comment