.

बागी दीनू की घर वापसी, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे नाम वापसी

आजमगढ: भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर निर्दल के रूप में नामांकन करने वाले अभिषेक जायसवाल दीनू मान मनव्वल के बाद अन्ततः बगावती तेवर छोड पार्टी के झंडे के नीचे आ गये। दीनू ने बुधवार को पार्टी द्वारा बुलाई गयी प्रेस वार्ता में अपना नामांकन पत्र वापसी के साथ ही पार्टी द्वारा नगर पालिका परिषद आजमगढ के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के समर्थन की घोषणा करते हुए कहाकि परिवार में छोटी मोटी बाते होती रहती है और परिवार के बडे यदि समझाये तो उस बात को मान लेनी चाहिए और मैने भी वही किया है। कहा की मै संघ का निष्ठावान कार्यकर्ता रहा हूं और उसे आजीवन निभाने का प्रयास करूंगा। भारी मन से अपनी आवाज को मीडिया के सामने रख रहे अभिषेक जायवाल दीनू के चेहरे पर दबाब दिख रहा था । हालांकि उन्होने किसी दबाब की बात से तो इंकार किया और कहा की बड़े नेताओं की बात को स्वीकार करते हुए घर वापसी की है। उल्लेखनीय है कि 4 नवम्बर को भाजपा के द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद दावेदारी से बाहर हुए अभिषेक ने 5 नवम्बर को अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर भाजपा छोडने के साथ बागी के रूप में चुनाव मैदान में आने की घोषणा की थी और नामाकंन के अन्तिम दिन 6 नवम्बर को बागी के रूप में अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया था लेकिन तेजी से बदले घटना क्रम में प्रदेश स्तर और स्थानीय नेताओं के प्रयास से उन्होने पार्टी में वापस आने के साथ ही नाम वापसी की भी घोषणा कर दी।
वहीँ अभिषेक जायसवाल के बागी होने के बाद पार्टी के जिला ईकाइ पर उठ रहे सवालों को आज पार्टी ने पत्रकार वार्ता कर कम करने का काम किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने मुखिया के तौर पर अपनी बात रखते हुए कहा कि अभिषेक के पक्ष को एक बेटे की तरह रखते हुए देखा गया उन्होने कहा कि कही कोई कमी रही होगी जिसके कारण दीनू के मन को तकलीफ हुई होगी, लेकिन आज ऐसी स्थिती नही है दीनू का मुझे कोई त्याग पत्र नही मिला था और वह पार्टी के आज भी सदस्य है। उन्होने कहा कि पार्टी सबसे बडी है और सभी लोग पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार के गिले शिकवे को भूल कर एक साथ है और यह नगर निकाय चुनाव अपने आप में ऐतिहासिक होगा और जिले में भारतीय जनता पार्टी एक रिकार्ड कायम करेगें और यह आने वाले दिनों में साबित हो जायेगा। इस मौके पर दीनू की घर वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पार्टी के सदर विधानसभा प्रत्याशी रहे अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की पार्टी एकजुट है। इस मौके पर प्रत्याशी अजय सिंह , श्रीकृष्णपाल, देवेन्द्र सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment