आजमगढ़ : सिधारी थाने में गुरुवार को एक व्यक्ति ने एटीएम बदल कर खाते से एक लाख रुपये उड़ाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित हरवंशपुर मुहल्ला निवासी राम किशनु राम पुत्र स्व. सतई राम ने बताया कि वह कुछ दिनों पूर्व पैसा निकालने के लिए हरवंशपुर स्थित एचडीएफसी बैंक एटीएम पर गया था। कई बार प्रयास करने के बाद भी पैसा नहीं निकला। इस दौरान एटीएम मशीन के केबिन में पहले से मौजूद एक युवक आगे बढ़ कर उनकी मदद को आया। उसने भी एटीएम कार्ड लेकर कई बार प्रयास किया, लेकिन पैसा नहीं निकला तो वह वापस लौट आए। कुछ दिनों बाद वह बैंक पर पैसा निकालने पहुंचे तो ज्ञात हुआ कि खाते से एक लाख रुपये अलग-अलग तिथियों में एटीएम से निकाला गया है। उन्होंने बैंक मैनेजर को अपना एटीएम चेक करने को दिया तो पता चला कि वह एटीएम उसका नही है। रामकिशुन ने आशंका व्यक्त किया कि एटीएम से पैसा निकालने के पहुंचने पर जो व्यक्ति मदद को आगे आया था, उसी ने उसका एटीएम बदल कर पैसा निकाल लिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
Blogger Comment
Facebook Comment