.

मुबारकपुर ;अज्ञात बदमाशों ने संदिग्ध कारणों से बर्तन विक्रेता को मारी गोली,घायल


रिपोर्ट : अब्दुल्लाह शेख :
आज़मगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अवांव गांव में गुरूवार की रात में लगभग 09ः30 बजे एक बर्तन विक्रेता को कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा संदिग्ध कारणों से गोली मार घायल कर देने का मामला सामने आया है । घायल का उपचार कराने के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के असोना गांव निवासी विशाल शिल्पकार (24) स्व0 रामजनम गांव गांव घूम कर बर्तन बेचने का काम करता है। घायल के मुताबिक घटना की रात में वह बर्तन बेच कर वापस घर लौट रहा था कि जैसे ही मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अवांव गांव में पहुंचा था कि कुछ बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसकी तलाशी लेकर उससे नगदी और मोबाइल छीन लिये और ताबड़तोड़ दो गोली मार कर घायल कर दिये। घायल को कुछ लोगों ने एक नीजि चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में कई प्रकार की चर्चाएं सुनी जा रही हैं। चर्चा है कि घटना की रात में अन्नुपार गांव दावत चल रही थी जहां विशाल से कुछ लोगों की कहा सुनी हो गई और इस घटना को कहासुनी से जोड़ा जा रहा है। वहीं चर्चाओं को मानें तो इस घटना के पीछे आशनाई भी एक कारण बताया जाता है।
हालांकि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं पड़ी है लेकिन इस संबंध में चौकी प्रभारी सठियांव मदन पटेल ने बताया कि हमलावरों की पहचान हो चुकी है। वह अभी फरार चल रहे हैं, गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वह जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment