आजमगढ़ : विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जाड़े के दिनों में जरूरतमंदों के लिए कपड़ा वितरण करने हेतु सामाजिक संगठन भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने लोगों के घरों से गर्म कपडे मांगकर इकट्ठा किया, फिर उसे ठीक करके अपने कार्यालय के सामने स्टाल लगाकर कपड़ा वितरण कार्य शुरू कर दिया। इस अवसर पर कई जरूरतमंदों ने अपनी आवश्यकता अनुसार कपड़ा भी लिया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्य हम लोग विगत 10 वर्षों से कर रहे हैं इसमें जनता की बड़ी भागीदारी होती है लोग बड़े खुश होकर कपडे दान करते हैं, इन कपड़ों को हमारे कार्यकर्ता अलग-अलग करके ठीक करके बंडल बनाते हैं फिर संगठन के स्टाल से इसे जरूरतमंद लोग अपनी जरुरत के अनुसार ले जाते हैं। इस कार्य से जहां कपड़े का सदुपयोग होता है वही जरूरतमंदों के काम आता है। भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि ज्यादा कपडे इकट्ठा कर हम लोग नगर के विभिन्न चौराहे पर स्टाल लगाएंगे और जानकारी मिलने पर लोगों को घरों से लेने भी जाएंगे । इस कार्यक्रम के अवसर पर मोहम्द अफजल, धर्मवीर, उमेश सिंह, दिनेश राय, अजय शर्मा, सुनील, विपिन ,मनीष, कृष्णा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment