आजमगढ़/रानी की सराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार के पास शुक्रवार की देर रात में दो बाइक की आपस में भिड़ंत में बाइक सवार छात्र की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया । पुलिस ने दोनो बाइक को कब्जे में ले लिया है। एसओ का कहना है कि मामले में तहरीर नही मिली है। जानकारी के अनुसार गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर निवासी उजैफा 19 पुत्र रजी कोचिंग पढने के लिए आजमगढ गया था। वह शुक्रवार की रात बाइक से वापस घर जा रहा था कि इसी बीच दो बाइक पर सवार चार युवक आपस में आगे निकलने की होड में तेज गति से जा रहे थे कि ओवरटेक के चक्कर में असंतुलित होकर टकरा गये। एक बाइक सवार तो आगे निकल गया जबकि दोनो बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। एक बाइक सवार तो जख्मी हालत मे उपचार के लिए अन्यंत्र चले गये जबकि दूसरी बाइक सवार उजैफा को एम्बुलेंश से स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया फिर वहां से जिला मुख्यालय रेफर किया गया पर उन रास्तें में दम तोड दिया। एसओ का कहना है कि मामले में अभी तहरीर नही मिली है।
Blogger Comment
Facebook Comment