.

.

.

.
.

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आजमगढ़ पुलिस के शिव पूजन योगा में अव्वल,एसपी ने किया सम्मानित

आजमगढ़ : अपराध अपराधियों पर नियंत्रण करने में आजमगढ़ पुलिस जहाँ फुल फॉर्म में चल रही है , वहीँ अन्य क्षेत्रों में भी जनपद पुलिस सफलता के झंडे गाड़ रही है। झारखंड प्रदेश की राजधानी रांची में आयोजित 66 वें आल इंडिया पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर चैंपियनशिप 2017 में योगा में आजमगढ़ पुलिस को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेलगांव होटवार रांची झारखंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में आजमगढ़ पुलिस के शिव पूजन चौबे को योगा में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। रविवार को जनपद पुलिस को यह गौरव दिलाने वाले शिव पूजन चौबे को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने विशेष रूप से सम्मानित किया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment