.

पुलिस अलर्ट : किसी भी बूथ पर 05 मिनट के अंदर पंहुचेगी फोर्स -एसपी

आवश्यकता पड़ी तो ड्रोन कैमरा से भी निगरानी

आजमगढ़ : नगर निकाय चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने लिए पुलिस महकमा भी अलर्ट हो गया है। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि हर बूथ पर पांच मिनट पर पुलिस पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ी तो ड्रोन कैमरा से भी निगरानी होगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए जिले को 17 जोन व 44 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जिसके लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित कर ली गई है। साथ ही छह सुपर जोन भी बनाया गया है। निकाय चुनाव क्षेत्र को तीन जोन फूलपुर, जीयनपुर व लालगंज में बांटा गया है। 33 कलस्टर मोबाइल की तैनाती है, जो सेटों पर मुस्तैद रहेगी। एक बूथ पर कम से कम आठ पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। बताया कि अति संवेदनशील प्लस केंद्रों की वेबका¨स्टग होगी तो संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर सीसी कैमरा रहेगा। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। बताया कि 43 अंतरजनपदीय व 42 नगरीय क्षेत्र के बैरियर बनाए जाएंगे। मतदान के 48 घंटे पूर्व संबंधित सीमा सील कर दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था पर बताया कि मंडल के दो अन्य जिलों के अलावा जिले की पुलिस रहेगी। संबंधित क्षेत्र के 13 थानाध्यक्ष व पुलिस भ्रमणशील रहेगी। सभी केंद्रों पर तीन चौकीदार तैनात रहेंगे। इसके अलावा 10 कंपनी अतिरिक्त पीएसी की मांग की गई है। स्ट्रांग रूम पीएसी व स्थानीय पुलिस के हवाले रहेगा। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment