.

यूपी ATS ने मुंबई एयरपोर्ट से आजमगढ़ निवासी संदिग्ध आतंकी को हिरासत में लिया

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईएस के एक संदिग्ध आतंकी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकी आजमगढ़ निवासी अबू जैद बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार उसे शनिवार को दबोचा गया। इस पर दुबई से भारत में आईएस के नेटवर्क को चलाने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि अबू ज़ैद पश्चिमी यूपी से पिछले दिनों पकड़े गए संदिग्ध आंतकियों के सीधे संपर्क में था और आंतक फैलाने के लिए प्रेरित और फंडिंग करता था। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश अपर पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) आनंद कुमार ने बताया, हमने संदिग्ध आतंकी अबू ज़ैद को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि संदिग्ध आतंकी को मुंबई से लखनऊ ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद लाएंगे। गौरतलब है की पश्चिमी यूपी से पिछले दिनों पकड़े गए 04 संदिग्ध आंतकियों के नेटवर्क को जब खंगाला गया तो अबू ज़ैद का नाम सामने आया था , तब उसे संदिग्ध मान सरकार ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। एटीएस ने बताया कि पूछताछ के बाद उससे कुछ अहम जानकारी मिल सकती हैं। आनंद कुमार ने बताया कि अबू जैद नामक संदिग्ध आईएसआईएस आतंकवादी आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र स्थित छाऊँ का निवासी है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment