.

27 नवम्बर को रक्तदान शिविर, आकांशा समिति ने की समीक्षा बैठक

बना स्लोगन :: “आती है फुर्ती और चेहर पर मुस्कान, रक्त दान से नही होता कोई नुकसान"

आजमगढ़ 06 नवम्बर -- आकांक्षा समिति आजमगढ़ की अध्यक्षा श्रीमती अंजना सिंह सेंगर एवं सचिव श्रीमती रिचा सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर 27 नवम्बर 2017 को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी कराते हुए महिलाओं द्वारा कम से कम 100 यूनिट ब्लड डोनेट करने हेतु कार्य योजना की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षा श्रीमती अंजना सिंह सेंगर स्वैच्छिक संस्थाओं, डिग्री कालेज की छात्राओं, एनसीसी की महिला कैडेट, महिला कान्सटेबिल, आंगनवाड़ी, आशा, एएनएम तथा मिशन अस्पताल में शिक्षारत छात्राओं आदि को उक्त शिविर में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने हेतु सीएमओ, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया। इस रक्त दान शिविर को सफल बनाने के लिए इण्टरमीडिएट/ग्रेजुएट सेक्शन के महिला विद्यालयों में वाद-विवाद, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि रक्त दान शिविर में रक्त दान करने वाले प्रतिभागियों को समिति की तरफ से प्रमाण पत्र एवं डोनर कार्ड दिया जायेगा। जिससे इस कार्ड के द्वारा ब्लड डोनर को अपने परिवार में किसी सदस्य को किसी भी ब्ल्ड ग्रुप के रक्त की जरूरत पड़ती है तो वह इस डोनर कार्ड से ब्लड प्राप्त कर सकती है। यह डोनर कार्ड एक वर्ष के लिए मान्य है।
आंकक्षा समिति की अध्यक्षा अंजन सिंह सेंगर ने इस स्लोगन के माध्यम से ब्लड डोनरों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि “आती है फुर्ती और चेहर पर मुस्कान, रक्त दान से नही होता कोई नुकसान“ । इस अवसर पर अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा0 एनएल यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके तिवारी, डीपीआरओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रभारी प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डा0 ओम प्रकाश, सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक राजेन्द्र यादव सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहें। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment