.

नोटबंदी की वर्षगाँठ:आम आदमी पार्टी ने मनाया धोखा दिवस

आजमगढ़। आम आदमी पार्टी के सिविल लाइन स्थित नगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने नोट बंदी के एक वर्ष पूर्ण होने की घटना को धोखा दिवस के रूप में मनाया। बीते 8 नवम्बर 2016 को धोखा दिवस के रूप में मनाते हुए नगर अध्यक्ष तेजबहादुर यादव ने कहा कि यह नोट बंदी सिर्फ और सिर्फ कालेधन को सफेद करने की योजना थी। इससे गरीबों का कोई भला नहीं हुआ। जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि नोट बंदी करते वक्त प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि इससे भ्रष्टाचार, आंतकवाद,नक्सलवाद समाप्त हो जायेगा। रोजगार के अवसर पर बढ़ेंगे लेकिन आज एक साल हो न हो गये भ्रष्टाचार और विकराल रूप धारण कर लिया। न आतंकवार खत्म हुआ और ना ही नक्सलवाद। रोजगार सरकारी आकड़ों में तेजी से समाप्त हो रहे है। वास्तविकता यह है कि नोटबंदी पूर्ण रूप से धोखा साबित हुआ है। इस तुगलकी फरमान ने सौ से ज्यादा निर्दोष और गरीब लोगो की जान ले लिया। जिनकी जानें नोटबंदी के कारण चली गयी। उनके परिवार आज भूखमरी के शिकार है। सरकार की तरफ से उनके लिए कोई भी व्यवस्था नही की गयी।
इस अवसर पर रोहित गुप्ता, अजाद, विवेक, शाहिद खान, आदिल, मनीश, मोहम्मद आरिफ, विनय सोनकर, धर्मेन्द्र यादव, नंद सोनकर, ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, अजीम, शैलेंद्र सिंह, मालचंद्र यादव, हबीब, रवि यादव, रितेश जायसवाल, रामरूप, इसरार अहमद, अन्नू राय, प्रशांत राय सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment