.

दिल की धड़कन रुकने की स्थिति में जीवन रक्षा हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया गया


आजमगढ़ : विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से हम किसी भी आकस्मित परिस्थिति से निपटने की तयारी कर सकते हैं , लाइफ लाइन हॉस्पिटल के सभागार में चल रही बेसिक लाइफ सपोर्ट व एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट कार्यशाला के दूसरे दिन सभी प्रतिभागियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया साथ ही साथ उन्हें किसी भी विशेष परिस्थिति के समय मरीज की जीवन रक्षा के आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम की प्रमुख डॉ. रजनी ने सभी बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए अकस्मात् परिस्थिति में अचानक दिल की धड़कन रुकने पर आवश्यक उपचार के आधुनिक तरीकों पर विशेष प्रशिक्षण दिया। संयोजक मंडल प्रमुख डॉ. गायत्री कुमारी ने कहा की बेसिक लाइफ सपोर्ट व एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट कार्यशाला जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉक्टर्स व स्वास्थ कर्मियों के आत्मविश्वाश को और भी मजबूती प्रदान करते हैं उनकी यह कोशिश रहेगी की भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन होता रहे सीखने की कोई उम्र नहीं होती कार्यशाला के माध्यम से यह कहावत चरितार्थ दिखी वरिष्ठ डॉक्टर्स ने प्रशिक्षण कार्यशाला में विशेष रूचि दिखाई। लाइफ लाइन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ अनूप कुमार सिंह ने आये हुए प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा की इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों द्वारा मानवता की सेवा होगी एवं समर्थ भारत के साथ स्वस्थ भारत का निर्माण होगा। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों के साथ लाइफ लाइन इवेंट मैनेजमेंट की टीम व मिथिलेश यादव, पंकज यादव आदि स्टाफ उपस्थित रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment